April 28, 2024, 5:04 am

पेट में गैस से हैं परेशान। तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे । एसिडिटी से ऐसे पाएं छुटकारा

Written By: गली न्यूज

Published On: Tuesday March 22, 2022

पेट में गैस से हैं परेशान। तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे । एसिडिटी से ऐसे पाएं छुटकारा

ज्यादातर लोग पेट की समस्या से जूझ रहे होते हैं। कहते है हर बीमारी के जड़ पेट से होती है। अगर आपका पेट साफ रहेगा तो आधी बीमारियां अपने-आप ही ठीक हो जाएंगी।

फास्ट फूड और रेस्टोरेंट में खाना खाने का ट्रेंड बहुत बढ़ गया है। तेल और स्पाइसी खाने से पेट की समस्या बढ़ती है। समय पर खाना न खाने से भी गैस बनती है। गैस बनने से आपको और भी समस्या होती है। जैसे-सिर दर्द, वोमिट। सीने में दर्द भी होता है।

पेट में बनी गैस से कैसे निजात पाएं

नीबू का रस,अदरक का रस में थोड़ा काला नमक मिलाएं। इसको खाने के बाद लें। इससे गैस से छुटकारा मिलेगा। पाचन शक्ति भी अच्छी होगी।

अजवायन के चूरन की फंकी गर्म पानी से लगाए। इससे गैस, बदहजमी से आराम मिलेगा।

छाछ में भुना जीरा,हींग और काला नमक डालकर पिएं।
गैस बनने पर केला खाएं।
खाने में लौंग भी डाले जिससे गैस नहीं बनेगी।
भुने जीरे को पानी में घोलकर पानी पिएं।
गर्म पानी में तुलसी के पत्ते डालकर लें ।
सुबह खाली पेट गर्म पानी पीएं। पेट साफ हो जाएगा।
काली मिर्च के सेवन से भी गैस से छुटकारा मिलता है।
लहुसन, जीरा और खड़ा धनिया को पानी में उबाल लें। फिर उसका पानी पिएं। काफी आराम मिलेगा।
पानी में नीबू और खाने का सोड़ा मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं।
पुदीने की पत्तियों का पानी में उबालकर पीने से गैस से आराम मिलेगा।

क्या हैं लक्षण ?

भूख न लगना
बदबूदार सांस आना
पेट में सूजन आना
वोमिट और लूज़मोशन होना

गैस बनने का कारण

ज्यादा समय तक भूखे रहना
बहुत ज्यादा खाने से भी गैस बनती है
तीखा,चटपटा, फास्ट फूड खाना भी गैस का कारण हो सकता है
दाल का ज्यादा सेवन करना। कई दालों से भी गैस बनती है।
चिंता करना। ज्यादा सोचना भी बड़ा कारण।
कुछ दवाईयों से भी गैस बनती है।
शराब भी गैस बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.