May 19, 2024, 5:19 pm

महंगाई की एक और मार। अलग-अलग राज्यों में क्या है LPG सिलेंडर की कीमत, जानिए यहां

Written By: गली न्यूज

Published On: Tuesday March 22, 2022

महंगाई की एक और मार। अलग-अलग राज्यों में क्या है LPG सिलेंडर की कीमत, जानिए यहां

आम आदमी को महंगाई की एक और मार लगी है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के बाद अब  LPG सिलेंडर के भी दाम बढ़ गए हैं। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी कीमतों के बाद अब

दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 899.50 से बढ़कर 949.5 रुपए हो गई है।

लखनऊ में सिलेंडर की कीमत 938 से बढ़कर 987.5 रुपए हो गई है।
कोलकाता में सिलेंडर की कीमत 926 रुपए से बढ़कर 998 रुपए हो गई है।
पटना में सिलेंडर की कीमत 1039.5 हो गई है। पहले 998 रुपए थी।

अहम जानकारी

इसके पहले आखिरी बार अक्टूबर 2021 में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई थी। आपको बता दें। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में रूस और यूक्रेन युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। भारत में भी इसका असर हो रहा है। अक्टूबर 2021 से 1 मार्च 2022 के बीच कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में 275 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। 1 मार्च 2021 से 2022 के बीच घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत सिर्फ 81 रुपए बढ़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.