May 5, 2024, 10:49 pm

योगी कैबिनेट 2.0 में किन विधायकों को मिले बड़े मंत्रालय ?

Written By: गली न्यूज

Published On: Tuesday March 29, 2022

योगी कैबिनेट 2.0 में किन विधायकों को मिले बड़े मंत्रालय ?

योगी और मंत्रियों के शपथग्रहण के बाद विधायकों को शपथ दिलाई गई। सरकार के गठन के बाद विभागों का भी बंटवारा किया गया। सीएम योगी ने 34 विभाग अपने पास रखे हैं।

पहली बार मंत्री बने विधायकों को बड़े मंत्रालय दिए गए। आइए जानते हैं किसको कौन सा विभाग दिया गया।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद को मिले 6 विभाग
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को 6 विभाग सौंपे गए। पिछली बार न्याय और विधायी विभाग ब्रजेश पाठक के खाते में थे। अब उन विभागों को केशव प्रसाद संभालेंगे। केशव प्रसाद को विकास से जुड़ा विभाग मिला है। PWD की जगह ग्राम्य विकास और समग्र विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग मिला। खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर और सार्वजनिक
उद्यम विभाग बरकरार रखा गया ।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
ब्रजेश पाठक को पहले न्याय और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की जिम्मेदारी मिली थी। अब बृजेश पाठक का कद बढ़ाया गया। बृजेश पाठक को अब पूरा स्वास्थ्य विभाग दिया गया।

जितिन प्रसाद
जितिन प्रसाद को PWD विभाग सौंपा गया। पहले जितिन प्रसाद के पास शिक्षा विभाग था।

संदीप सिंह
संदीप सिंह को इस बार स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री बनाया गया। बेसिक शिक्षा विभाग सौंपा गया।

एके शर्मा को मिली दोहरी जिम्मेदारी
एके शर्मा को ऊर्जा और नगर विकास की जिम्मेदारी दी गई।

यह भी पढ़ें:-

अतीक अहमद के ठिकानों पर चला बाबा का बुल्डोजर, ‘माफियागिरी’ नहीं ‘योगीगिरी’ चलेगा

 

पहली बार  चुने गए विधायकों को बड़े मंत्रालय

बेबीरानी मौर्य
बेबीरानी मौर्य को महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार जैसा महत्वपूर्ण विभाग सौंपा गया ।

योगेंद्र उपाध्याय
योगेंद्र उपाध्याय को उच्च शिक्षा, विज्ञान प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग सौंपे गए।

जयवीर सिंह
जयवीर सिंह को पर्यटन विकास, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रतीक स्थल के विकास की जिम्मेदारी दी गई।

दयाशंकर सिंह
परिवहन विभाग, तेज स्वतंत्र प्रभार विभाग दयाशंकर को दिया गया ।

जेपीएस राठौर
सहकारिता मंत्रालय की कमान जेपीएस राठौर को दी गई।

असीम अरुण
असीम अरुण को समाज कल्याण, अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण विभाग सौंपा गया।

दिनेश प्रताप सिंह
कांग्रेस से आए दिनेश प्रताप सिंह को उद्यान, कृषि विपणन जैसे विभागों की जिम्मेदारी दी।

नितिन अग्रवाल
एसपी से आए नीतिन अग्रवाल को आबकारी विभाग दिया गया।

कुंवर बृजेश सिंह
लोक निर्माण, वन-पर्यावरण की जिम्मेदारी दी गई।

प्रतिभा शुक्ला
महिला कल्याण, बाल विकास, पुष्टहार विभाग सौंपा।

रजनी तिवारी
उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी रजनी तिवारी को दी गई।

सोमेंद्र तोम
सोमेंद्र तोमर को ऊर्जा-वैकल्पिक ऊर्जा विभाग सौंपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.